फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉस्मेटिक शॉप में आग से लाखों का नुकसान

Thu, 12 Sep 2013 08:08 AM IST
अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में कॉस्मेटिक और बेकरी शॉप में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने ने लाखों का माल जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात शुगर मिल रोड पर स्थित एक कॉस्मेटिक और बेकरी शॉप में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने ने लाखों का माल जलकर खाक हो गया। पुलिस की मदद से लोगों ने घंटों मशक्कत के बाद आग को काबू में किया।

शुगर मिल मार्ग पर सुनील कुमार अरोड़ा का चिराग कंगन स्टोर और बेकरी शॉप है। रोज की तरह दुकान स्वामी मंगलवार रात करीब नौ बजे दुकान को बंद करके घर चले गए थे। बताया जा रहा है कि देर रात गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों को उनकी दुकान से आग की लपटें बाहर निकलती दिखाई दीं।
विज्ञापन


सूचना पर दुकान स्वामी मौके पर पहुंचे। इसी बीच एकत्रित हुए नगर के व्यापारी पुलिस के साथ राहत बचाव में जुट गए। शटर तोड़कर आग पर पानी डालने लगे। जब तक दमकल कर्मी वाहन लेकर घटनास्थल पर पहुंचे, तब लोगों ने आग को काबू मेंकर लिया था।

पीड़ित के मुताबिक आगजनी से अनुमानित आठ लाख से अधिक का सामान जलकर खाक हुआ है। डीप फ्रीज, कास्मेटिक के आइटम, खाद्य सामग्री सब आग की भेंट चढ़ गई। प्रथम दृष्टया आग की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में भी दी है।

तीन बार पहले लग चुकी आग
डोईवाला। नगर के व्यस्ततम मार्ग शुगर मिल में तीन बार आगजनी की घटना हो चुकी है। नवंबर 2008 में चिराग कंगन स्टोर में आगजनी से लाखों का माल स्वाहा हो गया था। वर्ष 2012 में भी समीपवर्ती दुकान में आग से व्यापक क्षति हुई थी।
विज्ञापन


नगर व्यापार मंडलाध्यक्ष रमेश वासन ने जिला प्रशासन से पीड़ित व्यापारी को मुआवजा देने और नगर में अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग की है। कांग्रेस नगराध्यक्ष सुनील सैनी, व्यापारी गौरव मल्होत्रा, सरदार हरभजन सिंह, सुरेन्द्र खालसा, अमनजीत सिंह राजा, अनिल जायसवाल, मनोज राणा ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें