फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भगवान राम हैं मर्यादा, सेवा व त्याग के प्रतीक

Sat, 28 Jun 2025 01:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तेलपुरा स्थित हनुमत धाम मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित गणेश आनंद मिश्रा ने भगवान श्रीराम के जन्म की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम केवल एक पौराणिक पात्र नहीं, बल्कि वह मर्यादा, सेवा, त्याग और धर्म के जीवंत प्रतीक हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें भी सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलना चाहिए। राम कथा आत्मा को शुद्ध करने वाला अमृत है। प्रभु श्रीराम का जन्म धर्म की स्थापना, अधर्म का नाश और लोक कल्याण का संदेश है। उनके जीवन से हमें मर्यादा, सहनशीलता और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कथा के बीच-बीच में भावनात्मक भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु राम भक्ति में डूब गए। इस मौके पर सुखदेव फर्स्वाण, कविता छेत्री, हरीश चौहान, बाल बहादुर थापा, गजेंद्र थापा, जगदीश, शांति देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें