फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुए केदारनाथ

Sun, 15 Nov 2015 07:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऊखीमठ
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान केदारनाथ रविवार को अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हो गए हैं।
विज्ञापन


हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों के बीच बाबा केदार की भोग मूर्ति को पूजा-अर्चना के बाद गर्भगृह में प्रतिष्ठापित कर दिया गया है। यहां छह माह की शीतकालीन पूजा के दौरान बाबा केदार अपने भक्तों को दर्शन देंगे।

भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने सुबह आठ बजे विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से अपने अंतिम पड़ाव के लिए प्रस्थान किया। छह कुमाऊं रेजीमेंट की बैंड धुनों के साथ बाबा की चल विग्रह उत्सव डोली भैंसारी, विद्यापीठ होते हुए प्रात: 11 बजे जयविरी तोक पहुंची।
विज्ञापन


सैकड़ों भक्तों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ डोली की अगवानी की। इस मौके पर पूरा वातावरण बाबा केदार के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। डोली प्रात: पौने बारह बजे ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में पहुंची।

मंदिर की तीन परिक्रमा करने के बाद मंदिर के पुजारी शिवशंकर लिंग, राजशेखर लिंग, गंगाधर लिंग ने डोली की आरती उतारी। इसके उपरांत डोली ओंकारेश्वर मंदिर के सभा मंडप में विराजमान हो गई।

वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी, यशोधर मैठाणी, नवीन मैठाणी के वेद-मंत्रोच्चार के बीच रावल भीमाशंकर लिंग की अगुवाई में चल विग्रह उत्सव डोली से भोग मूर्तियों को गर्भगृह में स्थापित किया गया। इस दौरान जमलोकी समुदाय के पंथेर पुरोहितों की ओर से लाया गया उद्क (चरणामृत) जल भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत, कांग्रेस के युवा नेता आनंद रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंडी प्रसाद भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण, उप जिलाधिकारी उत्तम सिंह चौहान, थानाध्यक्ष सत्यव्रत, बीकेटीसी के कार्याधिकारी अनिल शर्मा, डोली प्रभारी वाईएस पुष्पवाण, राजकुमार नौटियाल, एमसी बगवाड़ी, नगर पंचायत के सभासद सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें