फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 को खुलेंगे कपाट, आज बाबा केदार की चल विग्रह डोली ने केदारनाथ धाम के लिए किया प्रस्थान

Thu, 26 Apr 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ
विज्ञापन
kedarnath doli - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आज सुबह बाबा केदार की डोली पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से अपने धाम केदारनाथ के लिए प्रस्थान कर गई।

विज्ञापन


रावल भीमाशंकर लिंग बताते हैं कि डोली यात्रा में शामिल होना अपने आप में सबसे बड़ा सौभाग्य है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बाबा केदार की विशेष पूजा शुरू हो गई। प्रात: 7 बजे भगवान का शृंगार कर भोग लगाया गया। इसके बाद आरती की गई।

शुभ लग्न पर बाबा की भोगमूर्ति को चल विग्रह डोली में विराजमान कर दर्शनों के लिए मंदिर परिसर में रखा गया। इस मौके पर अन्य धार्मिक औपचारिकताएं पूरी की गई। प्रात: दस बजे ओंकारेश्वर मंदिर की परिक्रमा के बाद भगवान केदारनाथ की चल विग्रह डोली अपने धाम केदारनाथ के लिए प्रस्थान कर गई। 
विज्ञापन


रात्रि प्रवास के लिए केदारनाथ की चल विग्रह डोली फाटा पहुंचेगी। बाबा केदार की धाम प्रस्थान की तीन दिनी यात्रा अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय है। बृहस्पतिवार को भगवान केदारनाथ चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान होकर धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। बाबा केदार की यात्रा को लेकर स्थानीय व केदारघाटी लोगों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन


कपाट खुलने के तीन दिन पूर्व भगवान शिव की डोली पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम ले जाई जाती है, जबकि कपाट बंद होने पर यही डोली दोबारा तीन दिन की यात्रा में ऊखीमठ पहुंचती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें