पुलिस के अनुसार, चोर मेडिकल स्टोर के पीछे की ओर से एक दीवार काटकर मेडिकल स्टोर में घुसे थे। अंधेरा होने और दुकान बंद होने चलते चोरों ने इत्मीनान से चारों मेडिकल स्टोर में हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं और सभी काम भी कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
गुरनाम सिंह ने बताया कि विवेक मेडिकल स्टोर से 35000 रुपये एक लैपटॉप एक प्रिंटर एक एल सी डी, मान्या सर्जिकल स्टोर से 80000 रुपये एक लैपटॉप एक प्रिंटर, जेनरिक औषधि केन्द्र से एक लैपटॉप 35000 रुपये और प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र से लैपटॉप और प्रिंटर चोरी हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।