फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: तमंचा दिखाकर दिनदहाड़े शिक्षक को लूट ले गए बदमाश, फिर खेत में खड़ा कर हो गए फरार

Thu, 15 Nov 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

हथियारों के बल पर बदमाशों ने शिक्षक से दिनदहाड़े अंगूठी, मोबाइल और पांच हजार की नकदी लूट ली। यही नहीं, बदमाश शिक्षक की बाइक की चाबी भी अपने साथ ले गए। उन्होंने शिक्षक को जान से मारने की धमकी देकर एक खेत में खड़ा कर दिया और फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश में आसपास के क्षेत्र में कांबिंग की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लक्सर निवासी ईश्वर सिंह निजामपुर गांव में प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर हैं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी बाइक से से मुंडलाना स्थित सीआरसी कार्यालय के लिए निकले थे।

गांव के बाहर निकलने पर उन्होंने बाइक को मोबाइल की कॉल सुनने के लिए रोक दी। इसी बीच पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने उनके हाथ की अंगूठी, पर्स में रखी पांच हजार की नकदी और मोबाइल छीन ली। साथ ही उनकी बाइक की चाबी भी निकाल ली। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें पास ही एक खेत में घुसने को कहा।

साथ ही ऐसा नहीं करने पर गोली मारने की धमकी दी। इससे घबराए शिक्षक खेत में घुस गए। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने के बाद डरे-सहमे शिक्षक ने खेत से बाहर निकलकर एक राहगीर से फोन लेकर पुलिस को लूट की जानकारी दी।

दिनदहाड़े लूट की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। आननफानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जानकारी ली। इसके बाद बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसएसआई अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बाइक के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें