इस पर बदमाशों ने सबसे पहले बाथरूम गए गार्ड को कब्जे में लिया और फिर अंदर सोए हुए गार्ड को बंधक बनाया। दोनों सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर लुटेरों ने चाबी लेकर गेट खोला और अपने वाहन को कंपनी के अंदर किया। फिर करीब चार से पांच लाख रुपये के स्पेयर पार्ट्स और नगदी लूट कर ले गए। उनके भागने के बाद बंधनमुक्त होने पर सुरक्षा गार्डों ने कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी।
वहीं, सूचना पर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, एएसपी देवेंद्र पींचा और प्रमोद कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कंपनी के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ किच्छा के टोल प्लाजा के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।