फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पंजाब के कारोबारी से ठगी मामले में आरोपी का लुकआउट सर्कुलर होगा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंडर और सरकारी काम दिलाने के नाम पर पंजाब के कारोबारी से ठगी के मामले में एक आरोपी सौरभ वत्स का लुक आउट सर्कुलर जारी किया जाएगा। सौरभ मुख्य आरोपी मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव प्रकाश चंद्र उपाध्याय का साथी है। वहीं इस मामले में उपाध्याय की भूमिका पर भी सचिवालय में रिपोर्ट मांगी गई है। डीआईजी दिलीप सिंह कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल पंजाब के कारोबारियों की शिकायत पर मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव प्रकाश चंद उपाध्याय समेत सात आरोपियों के खिलाफ साढ़े तीन करोड़ रुपये की ठगी करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों ने कारोबारियों को उत्तराखंड में टेंडर और सरकारी काम दिलाने का झांसा दिया था। इस ठगी में सौरभ भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि सौरभ को पुलिस 2016 में भी गिरफ्तार कर चुकी है। उस वक्त इसने खुद को सीएम का निजी सचिव बताकर कारोबारियों से लाखों रुपये की ठगी की थी। इस बार अब तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। पुलिस ने बताया कि उपाध्याय की शह पर ही वत्स ने लेनदेन किया है। पुलिस उपाध्याय से पहले उसे गिरफ्तार करने की तैयारी में है, ताकि उपाध्याय की पूरी भूमिका स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें