फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथः अपनों की तलाश नहीं हुई अभी खत्म

Mon, 28 Oct 2013 10:10 PM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा में बिछुड़ गए अपनों की तलाश में लोग केदारनाथ धाम और केदारघाटी की खाक छान रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि शायद कोई तो जिंदा होगा या कुछ निशानी मिल जाए।
विज्ञापन


जयपुर (राजस्थान) की नंदपुरी कॉलोनी निवासी रामनरेश और मनीष यादव के भाई उमेश, भाभी, दो भतीजे और उनके मित्र तरुण शर्मा का परिवार चार धाम यात्रा पर आया था।

परिवार तीसरी बार केदारघाटी पहुंचा
जलप्रलय के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश में यादव परिवार तीसरी बार केदारघाटी पहुंचा। रामनरेश, मनीष, उमेश के साढू़ भाई बृजेश, संदीप गौरीकुंड, रामबाड़ा और केदारनाथ की खाक छानने के बाद लौट गए।
विज्ञापन


बृजेश ने बताया कि इससे पूर्व वह जून में दो बार केदारघाटी आ चुके हैं, लेकिन तब राज्य सरकारों से कोई सपोर्ट नहीं मिला। न तो लापता लोगों के बारे में बताया गया और न ही जगह-जगह फंसे लोगों के बचाव के लिए त्वरित अभियान चलाया गया।

कार भी गौरीकुंड पार्किंग में खड़ी
उन्होंने बताया कि उनकी 15 जून की रात्रि उमेश से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने 16 जून को केदारनाथ से नीचे आने की बात कही थी। इसके बाद उनसे बात नहीं हो पाई। उमेश की स्कार्पियों कार भी गौरीकुंड पार्किंग में खड़ी थी, उसका भी पता नहीं है।

केदारनाथ में चार शव और बरामद
केदारघाटी में शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को केदारनाथ मंदिर से 70 मीटर दूर मलबे से चार शवों के अवशेष मिले हैं। केदारनाथ चौकी प्रभारी विपिन पाठक ने बताया कि शवों का डीएनए नमूना लेने के बाद दाह संस्कार कर दिया गया।

59 श्रद्धालु पहुंचे धाम: सोमवार को 23 यात्री और 36 स्थानीय लोग केदारनाथ पहुंचे। इनमें से लगभग 30 लोग केदारनाथ दर्शन के बाद लौट गए। सोमवार को धाम में धूप खिली रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें