फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब और आरामदायक होगा बसों का सफर, 169 इंच व्हील बेस बसों को मिली मंजूरी

Sat, 01 Feb 2020 12:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  •  राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में हुआ फैसला
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बसों का सफर और आरामदायक हो जाएगा। ऐसा बड़े आकार की बसों के संचालन से मुमकिन होगा। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने बड़ी बसों के संचालन को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


पिछले एक दशक के दौरान बसों की तकनीकी में बड़े सुधार हुए हैं। मोटर मार्ग भी चौड़े और डबल लेन हुए हैं। इन पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एसटीए ने यह फैसला लिया है। वर्तमान में कुमाऊं, गढ़वाल और देहरादून क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण अलग अलग व्हील बेस की बसों के संचालन को मान्य किया है।

एसटीए ने काफी मंथन के बाद तय किया कि देहरादून-मसूरी मार्ग पर 205 इंच व्हील बेस की बस, देहरादून से बाकी सभी स्थानों के लिए 171 इंच व्हील बेस, पौड़ी में सभी मार्गों पर 166 इंच व्हील बेस, कुमाऊं में नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर 218 इंच, हल्द्वानी-अल्मोड़ा मार्ग पर 205 इंच, टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग पर 195 इंच व्हील बेस की बसें मान्य होगी।
विज्ञापन


इनके अलावा शेष मार्गों के लिए अभी तक 166 इंच व्हील बेस की बसों का संचालन हो रहा था। अब इसे बढ़ाकर 169 इंच कर दिया गया है। यानी इन सभी मार्गों पर बड़े आकार की बसें चल सकेंगी। आकार बढ़ने से बसों में यात्रियों को सीटों पर बैठने का अधिक स्थान मिलेगा और वे ज्यादा आरामदायक ढंग से सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें