फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकपाल बिल पास होने पर झूमे अन्ना समर्थक

Wed, 18 Dec 2013 09:16 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा के बाद लोकसभा में जनलोकपाल बिल पास होने पर अन्ना समर्थकों ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जनलोकपाल बिल लागू होने के बाद देश में भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जा सकेगी। समर्थकों ने धरनास्थल पर मिष्ठान वितरण के साथ ही आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन


नौ दिन से चल रहा था धरना
पिछले नौ दिनों से चल रहा प्रसिद्ध समाज सेवी अन्ना हजा के समर्थकों ने बुधवार को अपना धरना समाप्त कर दिया। संसद में जन लोकपाल बिल पारित होने के बाद जनतंत्र यात्रा के प्रदेश संयोजक मेपाल सिंह चौधरी ने कहा कि इतिहास में आज की तिथि हमेशा के लिए अंकित हो गई है। देश में जन लोकपाल बिल लागू होने के बाद हर तरह के भ्रष्टाचार पर नकेल कसना आसान हो जाएगा।

लम्बे समय से उठ रही थी मांग
उन्होंने कहा कि देशभर से जन लोकपाल बिल लागू करने की मांग उठ रही थी। इसको लेकर अन्ना हजा के समर्थक पू देश में अनशन कर समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्ना समर्थक समाज से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हर ल़ाई में उन्हें पूरा सहयोग देंगे। उन्होंने बताया कि अन्ना से वार्ता के बाद प्रदेशभर में अनशन समाप्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


अन्ना ने आन्दोलन की अलख जलाए रखने का संदेश दिया है। चौधरी ने बताया कि अन्ना ने जन लोकपाल की ल़ाई में समर्थन करने के लिए प्रदेशवासियों का आभार जताया है।

आतिशबाजी की
समर्थकों ने परेड़ ग्राउंड स्थित धरनास्थल पर आतिशबाजी कर खुशी जताई। इस अवसर पर शीशपाल बिष्ट, चौधरी ओमवीर सिंह, हंद्र बिष्ट, अमरदेव गोदियाल, सीएम बिष्ट, अमर सिंह कश्यप, जगत सिंह रावत, ऋषिकांत, जहीर अहमद, महावीर प्रसाद, गोविंद सिंह, ज्ञान सिंह राणा समेत अन्य समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें