चुनाव से जुड़े ये पद हैं खाली
टिहरी में डिप्टी कलेक्टर के दो, ऊधमसिंह नगर में डिप्टी कलेक्टर का एक, पिथौरागढ़ में डिप्टी कलेक्टर के दो, अल्मोड़ा में डीपीआरओ व सीटीओ, टिहरी में सीटीओ के अलावा विभिन्न तहसीलों में तहसीलदार के पद खाली पड़े हुए हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आसान होगी देवभूमि की यात्रा...पर्यटन-तीर्थाटन के लिए राज्य में इन जगहों पर बनेंगे 18 नए हेलिपैड
ये तैयारियां अभी अधूरी, जल्द करनी हैं पूरी
प्रदेश में 11729 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 503 केंद्रों पर रैंप की सुविधा नहीं है। 207 केंद्रों पर बिजली की सुविधा, 90 केंद्रों पर पेयजल, 64 केंद्रों पर शौचालय, 71 केंद्रों पर फर्नीचर और 825 केंद्रों पर शेड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। चुनाव आयोग को एक माह के भीतर ये सभी व्यवस्थाएं करानी हैं।