फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा के लिए अभेद्य दुर्ग से कम नहीं ये विधानसभा सीट

Thu, 11 Apr 2019 06:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
रैली में बोलते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एनएनआई फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आधा दर्जन विधानसभा सीट भाजपा के लिए अभेद्य दुर्ग से कम नहीं हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड मोदी लहर में भी भाजपा इन छह लोकसभा सीटों पर बढ़त नहीं बना पाई। 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी और राष्ट्रवाद की लहर पर सवार भाजपा उत्तराखंड की पांचों सीटों पर एक बार फिर जीत का परचम फहराने को बेताब है। मगर पांचों सीटों पर कब्जा बरकरार रखने के साथ ही उसके सामने छह अभेद्य दुर्गों पर सेंध लगाने की भी कड़ी चुनौती है।

विज्ञापन


2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने नरेंद्र मोदी की प्रचंड लहर पर उत्तराखंड में पांचों सीटों पर कब्जा जमाया था। लेकिन टिहरी लोकसभा में चकराता, हरिद्वार लोकसभा में मंगलौर, पिरानकलियर, ज्वालापुर और भगवानपुर और अल्मोड़ा लोकसभा में जागेश्वर व धारचूला विधानसभाओं में मोदी लहर का करिश्मा नहीं चला। इन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा पिछड़ गईं। इनमें से आधा दर्जन विधानसभासीट ऐसी हैं, जहां भाजपा पिछले दो लोकसभा चुनावों से बढ़त बनाने में नाकाम रही है।

2014 के बाद 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को ज्वालापुर विधानसभा को छोड़ बाकी पांच विधानसभा सीटों में शिकस्त का सामना करना पड़ा। लगातार मिल रही पराजय से ये पांच विधानसभा क्षेत्र तो भाजपा के लिए हर चुनाव में अभेद्य दुर्ग बन गए हैं। ऐसे में सियासी हलकों में यह सवाल है कि 2019 के चुनाव में मोदी और राष्ट्रवाद की लहर पर सवार भाजपा क्या के इन दुर्गों में सेंध लगा पाएगी? भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन कहते हैं,‘पिछले पांच सालों में पार्टी सांगठनिक मोर्चे पर बहुत सधे हुए तरीके से काम किया है। हर बूथ मजबूत की रणनीति के तहत पार्टी ने सभी 70 विधानसभाओं में बढ़त बनाने की योजना बनाई है। उनकी मानें तो पार्टी सांगठनिक तैयारी अभेद्य माने जाने वाले दुर्गों को ध्वस्त करने में कामयाब हो सकेगी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव        2004        2009        2014
विस        भाजपा- कांग्रेस        भाजपा - कांग्रेस        भाजपा - कांग्रेस
विज्ञापन

मंगलौर        5957 - 7474         9424 - 25069    26259 - 28868
पिरान कलियर            ------        9626 - 23915    30260 - 32240 
भगवानपुर        12355 - 13168(सपा)    11682 - 23122    33573 - 37843
ज्वालापुर        .......        13814 - 21100    31931 - 31952
चकराता        11311 - 21178    19548 - 23162    4702 - 20586
जागेश्वर        12573 - 14902    14711 - 15313    20068 - 20996

नोट: 2004 में पिरानकलियर व ज्वालापुर विस नहीं थी। भगवानपुर में सपा बढ़त में रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें