फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांटे की टक्कर: अप्रैल के पहले हफ्ते उत्तराखंड में हो सकती है प्रियंका की जनसभा

Fri, 15 Mar 2019 02:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
प्रियंका गांधी (गुजरात रैली) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड की नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर कांटे की टक्कर देने के लिए कांग्रेस अपने दिग्गज नेताओं को यहां बुला सकती है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा हल्द्वानी में हो सकती है। 

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की जनसभा तराई में कराई जा सकती है। तराई में पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की जनसभा भी कराई जा सकती है। 16 मार्च को देहरादून में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली होने जा रही है।

विज्ञापन

प्रियंका गांधी की जनसभा कराने की तैयारी

देहरादून में राहुल की रैली के बाद कुमाऊं में वोटरों को साधने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा कराने की तैयारी है। तराई में सिख वोटरों को रिझाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जनसभा रुद्रपुर या काशीपुर में कराई जा सकती है। जबकि पंजाब के सीएम की जनसभा रुद्रपुर या बाजपुर में कराई जा सकती है।

बताया जा रहा है कि 16 मार्च को कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश तीनों नेताओं की जनसभा कराने के लिए आलाकमान से आग्रह करेंगे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. हृदयेश ने बताया कि तीनों नेताओं को ही स्टार प्रचारकों के रूप में लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें