फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव 2019: उत्तराखंड में प्रथम चरण में मतदान, निर्वाचन सामग्री लेकर रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

Tue, 09 Apr 2019 02:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अपने-अपने बूथ के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां निर्वाचन सामग्री लेकर रवाना हो गई हैं। आगामी 11 अप्रैल को उत्तराखंड के 78,56,268 मतदाता 8367 मतदान केंद्रों के 11229 मतदेय स्थलों पर मतदान करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। आयोग ने 704 मतदेय स्थल अति संवेदनशील और 1200 मतदेय स्थल संवेदनशील चिह्नित किए हैं।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए आज देहरादून के चकराता, यमकेश्वर, कोटद्वार, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग , केदारनाथ के मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों रवाना हुई। कुमाऊं के चंपावत जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर 31 पोलिंग पार्टियां आज रवाना हो गई। कल शेष बची 190 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।

सोमवार को चकराता विधानसभा क्षेत्र की 63 पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। पोलिंग पार्टियों के साथ कुल 228 कुलियों को भी भेजा जाएगा। बता दें कि चकराता विधानसभा क्षेत्र में इन 63 में 57 पोलिंग बूथ अति दुर्गम क्षेत्रों में हैं। इनमें 39 पोलिंग बूथ ऐसे हैं, जहां तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को पांच से 15 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ेगा। चूंकि, इतनी दूर पोलिंग पार्टियों को तमाम निर्वाचन सामग्री लेकर चलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, लिहाजा इसके लिए कुलियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इन कुलियों को 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जाएगी। इसके अलावा अति दुर्गम इलाकों में पहुंचने के लिए खच्चर आदि का इस्तेमाल भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें