फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव 2019: उत्तराखंड में नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन, इन दिग्गजों ने भरा पत्र

Mon, 25 Mar 2019 11:20 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करने जाते अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पहले चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन है। अंतिम दिन मात्र चार घंटे का समय नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों को मिलेगा। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होकर ठीक तीन बजे बंद कर दी जाएगी। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार दो से तीन बजे तक नामांकन कक्ष की वीडियोग्राफी होगी।

विज्ञापन


इस क्रम में नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट रुद्रपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सहित अन्य नेतागण मौजूद रहे। वहीं नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी नामांकन भरने रुद्रपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे। नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि जनता के बीच 21 बिंदुओं पर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने चिंता जताई कि देश के कई राज्यों में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा हल्द्वानी स्थित एचएमटी फैक्ट्री बंद हो गई है, जिससे कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। सरकार में बेरोजगारी बड़ी है और रोजगार खत्म हुए है। उन्होंने केंद्र के पांच सालों के कार्यकाल को निराशाजनक बताया है। कहा कि सीएम त्रिवेंद्र रावत बेरोजगारी रोकने को विफल साबित हुई है। 

इन प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा और कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने नामांकन दाखिल किया। उपपा पार्टी की विमल आर्या ने भी अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में अपना नामांकन भरा। हरिद्वार कलेक्ट्रेट में भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने नामांकन भरा। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रकाश पंत, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
हरिद्वार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अम्बरीष कुमार ने भी नामांकन भरा। उनके साथ विधायक फुरकान अहमद, एसपी सिंह इंजीनियर, संजय पाल और राजेंद्र चौधरी मौजूद रहे। वहीं टिहरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने नामांकन से पहले देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद वह नामांकन दाखिल करने देहरादून कलेक्ट्रेट पहुंचे। पौड़ी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

नामांकन के अंतिम दिन कुल 11 पर्चे दाखिल

राजधानी देहरादून में नामांकन के अंतिम दिन कुल 11 पर्चे दाखिल हुए। कांग्रेस के प्रीतम सिंह, सपा बसपा के सत्यपाल, यूकेडी के जयप्रकाश उपाध्याय, यूकेडी डेमोक्रेटिक अनु पंत, सर्व विकास पार्टी के गौतम सिंह, उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के संजय कुण्डलिया और निर्दलीय के रूप में बीडी झा, संजय गोयल, सरदार खान पप्पु और दौलत कुंवर ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 18 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। आज नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन होने के कारण नामांकन पत्र जमा करने के लिए प्रत्याशियों में मारामारी रहेगी। पांचों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने आज ही नामांकन किया। जबकि आज हरिद्वार, अल्मोड़ा व नैनीताल सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भर दिया। भाजपा व कांग्रेस समेत अन्य दलों के प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन पत्र जमा करने पहुंचे।

28 को साफ होगी प्रत्याशियों की तस्वीर 
प्रदेश की पांचों सीटों पर दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 26 मार्च को होगी। 28 मार्च को नाम वापसी होगी। नाम वापसी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें