भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल को प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नैनीताल लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के चलते शाह ने उन्हें संगठन की कमान सौंपी है।
वहीं, राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत प्रदेश चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी देखेंगे। शाह ने उन्हें समिति का संयोजक बनाया है। मगंलवार को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस संबंध में प्रदेश संगठन को पत्र जारी कर दिया है।
अजय भट्ट अभी तक प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री संगठन का दायित्व भी देख रहे थे। भट्ट नैनीताल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए बेहद सीमित समय होने की वजह से भट्ट के लिए संगठन और चुनाव प्रबंधन देखना संभव नहीं होगा।