फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व दर्जाधारी फुरकान अली समेत एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी

Sun, 24 Mar 2019 07:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
कांग्रेस छोड़ने वाले नेता और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरिद्वार में कांग्रेस के नेताओं पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व दर्जाधारी फुरकान अली एडवोकेट ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की सदस्यता ग्रहण की है। प्रसपा के प्रदेश प्रभारी गिरीश वर्मा ने फुरकान अली को पार्टी में शामिल करने के साथ ही उन्हें हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया।

विज्ञापन


ज्वालापुर में शारदा नगर स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए फुरकान अली ने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की। वहीं, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश प्रभारी गिरीश वर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी यूपी और उत्तराखंड सहित छह प्रदेशों में चुनाव लड़ रही है और उनका एकमात्र उद्देश्य साम्प्रदायिक ताकतों को सत्ता में आने से रोकना है। इस दौरान फुरकान अली ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जाने से एक दिन पहले उन्हें दर्जाधारी बनाकर उनका अपमान किया गया।

विज्ञापन

इन्होंने भी ग्रहण की सदस्यता

इस अवसर पर बसपा से मेयर प्रत्याशी रहे इरफान अली, सपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रामनरेश यादव, कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री  कुरबान अली, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव चौधरी संसार सिंह, कांग्रेस के जिला मंत्री योगेश सक्सेना, संसार सिंह मलिक, सुल्तान खान, मंसूर अली खान, ठाकुर रवि सिंह, नसीम अहमद, इलियास अहमद, इरफान अहमद, मो. हारून, मो. सलीम, नसीम अंसारी, दिलशाद अंसारी, परवेज, इरशाद अहमद, इदरीश अंसारी, आदिल अली भट्टी आदि ने भी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें