लोकसभा का मौजूदा चुनाव पौड़ी गढ़वाल सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता बीसी खंडूड़ी की अग्निपरीक्षा से जुड़ा है। एक तरफ कांग्रेस से पुत्र मनीष खंडूड़ी तो दूसरी तरफ भाजपा से राजनीतिक शिष्य तीरथ सिंह रावत चुनाव मैदान में हैं। खंडूड़ी किसके पक्ष में काम करते हैं, किसके लिए कामना करते हैं, यह अनुत्तरित प्रश्न है। जबकि चुनाव के लिए अब बहुत ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। इन स्थितियों के बीच खंडूड़ी और उनके राजनीतिक शिष्य तीरथ सिंह रावत के रिश्तों की कहानी कम दिलचस्प नहीं है।