टीम को बताया गया कि 11 अप्रैल 2019 तक सारी तरह की अनुमति ली गई है। दूसरी तरफ, टीम के प्रभारी दीपक कुमार का कहना है कि प्रत्याशी के वाहन चालक से अनुमति पत्र दिखाने के लिए कहा गया था, लेकिन वह दिखा नहीं पाया। इस पर टीम ने वाहन से झंडा उतार लिया।
इधर, इस मामले की जानकारी होते ही देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत कर दी। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की ओर से लिखित शिकायत भेजी गई है। धस्माना ने मुख्य चुनाव अधिकारी सौजन्या से फोन पर भी बात की और उन्हें मामले की जानकारी दी। धस्माना ने कहा कि प्रत्याशी के ड्राइवर का डीएल जब्त किया गया है और पूरी तरह से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की गई है। धस्माना के अनुसार, मुख्य चुनाव अधिकारी ने इस मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। इधर, पीपलकोटी पुलिस चौकी की प्रभारी पूजा मेहरा ने कहा है कि ड्राइवर का डीएल जब्त नहीं किया गया है।