इसी दौरान उन्होंने दिल्ली से ऋषिकेश जा रही एक संदिग्ध कार दिखाई दी। टीम ने कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें से करीब 20 हजार के भारतीय नोट और करीब पौने चार लाख के विदेशी नोट बरामद हुए।
बरामद नोटों में अमेरिकी मुद्रा डालर, यूके मुद्रा पाउंड और यूरोप में चलने वाली यूरो मुद्रा शामिल थी। प्रभारी मजिस्ट्रेट नितिन सैनी ने बताया कि कार चालक ने अपना नाम शाहिल चावला निवासी ऋषिकेश बताया।
उसका कहना था कि वह एक्सपोर्ट का व्यापार करता है और लंदन से आ रहा है। शाहिल नोटों के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा था। इसके बाद नकदी जब्त कर मुख्य कोषागार हरिद्वार में जमा करा दी गई है। अब पुलिस मामले में आगे की जांच करेगी।