फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासंग्राम 2019: सीएम त्रिवेंद्र ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-झूठ बोलने की मशीन हैं राहुल गांधी

Sun, 07 Apr 2019 09:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को देहरादून में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन अचानक उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। इसके बाद सभा में पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनता को संबोधित किया। 

विज्ञापन


हाथीबड़कला के नया गांव में देर शाम आयोजित रैली में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी झूठ बोलने की मशीन हैं।

शनिवार को उत्तराखंड की तीन जनसभाओं में राहुल गांधी ने जनता से जमकर झूठ बोला है। उन्होंने जनता से झूठे वादे किए हैं जो पूरे नहीं होने वाले हैं। इस बार फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी और जनता की जरूरतों को पूरा करेगी।  
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने जनता से अपने मत का सही उपयोग करने और बीजेपी के समर्थन में वोट करने की अपील की। रैली में शामिल होने के लिए भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता कार्यक्रम में पहुंचे। सीएम ने टिहरी सीट से बीजेपी प्रत्याशी मालाराज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में वोट की अपील की। 

Trending Videos
विज्ञापन

इमरजेंसी लाइट की रोशनी में दिया भाषण

हाल ही में पार्टी में शामिल हुए पूर्व उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) शरद चंद्र ने भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सभा में भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने नेपाली और हिंदी भाषा में जनता को संबोधित करते हुए सभी को पहले हिंदी नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

उसके बाद मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांगे। इस दौरान मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सैनिक परिवारों को सम्मान देती है। जबकि कांग्रेस ने कभी इनकी परवाह नहीं की।

कार्यक्रम में लाइट की व्यवस्था न होने से मुख्यमंत्री को इमरजेंसी लाइट और मीडियाकर्मियों के कैमरे की लाइट में भाषण देना पड़ा। जिसकी वजह से कार्यक्रम में दूर बैठे लोगों को मुख्यमंत्री की केवल आवाज सुनाई दे रही थी।

51 जनसभाओं का बन रहा अद्भुत संयोग
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस बार वह लोकसभा चुनाव में 51 चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह अद्भुत संयोग है। यह संयोग पार्टी की जीत का स्पष्ट संकेत है। 23 मार्च से अब तक वह 47 जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। आने वाले दो दिन में वह चार और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें