फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: 23 मई को मतगणना स्थल पर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे कर्मचारी

Sat, 11 May 2019 09:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर किसी भी कर्मचारी को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा अभिकर्ताओं और प्रत्याशियों पर भी मोबाइल ले जाने की पाबंदी रहेगी। इसके लिए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी को नोडल अधिकारी मोबाइल व्यवस्था नामित किया गया है। 

विज्ञापन


बता दें, 23 मई को लोकसभा चुनावों की मतगणना महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में होनी है। इसके लिए लगभग 1500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान किसी भी कर्मचारी को मोबाइल प्रयोग की अनुमति नहीं होगी।

जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने नोडल अधिकारी को कर्मचारियों, अभिकर्ताओं और प्रत्याशियों के मोबाइल जमा कराने के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि यदि कोई भी मोबाइल प्रयोग करता मिला तो इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से नोडल अधिकारी की होगी। जिस जगह पर मोबाइल एकत्र किए जाने हैं वहां पर सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें