फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड में कांग्रेस के बागी धनीलाल शाह फिर पार्टी में शामिल 

Tue, 12 Mar 2019 02:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

 2017 के विधानसभा चुनाव में घनसाली सीट पर कांग्रेस के बागी के तौर पर लड़ने वाले भिलंगना के पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह पार्टी में लौट आए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी शाह ने कांग्रेस में आस्था प्रकट की। उनके कई समर्थकों ने पार्टी की सदस्यता ली है। बाकी समर्थकों को राहुल गांधी की रैली में पार्टी से जोड़ा जाएगा। शाह 2012 के विधानसभा चुनाव में घनसाली सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी भी रह चुके हैं। दूसरी तरफ, कांग्रेस में एक पूर्व डीजीपी समेत कुछ और लोगों की ज्वाइनिंग की भी तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में शाह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी की शाह की घर वापसी में खास भूमिका रही। उनकी घर वापसी के मौके पर विक्रम सिंह नेगी के साथ ही घनसाली के पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी भी मौजूद रहे। हालांकि घनसाली के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य कार्यक्रम से गैरहाजिर रहे। 2017 के चुनाव में शाह घनसाली सीट पर कांग्रेस के बागी के तौर पर उतरे थे और इस वजह से कांग्रेस के प्रत्याशी भीमलाल आर्य को नुकसान उठाना पड़ा था। वहां से भाजपा के शक्तिलाल शाह जीत गए थे। शाह की घर वापसी के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है। इसीलिए, उसके साथ लोग जुड़ रहे हैं। पांच सालों में सबने देख लिया है कि भाजपा किस तरह इस देश की व्यवस्था को चलाना चाहती है।

शाह के साथ मंगलवार को कै. कर्ण सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र, सोहन लाल परोपकारी, हिमकेश्वर शाह, खुशी राम, सुरेंद्र शाह, अजय कुमार आर्य, बचन सिंह शाह, तारा सिंह शाह, डॉ. धनलाल शाह, विक्रम सिंह शाह, प्रशांत शाह, पंकज शाह, अंकित शाह, कैलाश चंद्र शाह, प्रदीप शाह, मनोज महर, विशाल भारती, अजय शाह,  सुरेश चंद्र सत्यार्थी, दर्शन सिंह शाह, मुरारी लाल शाह, अमीर चंद सत्यार्थी, प्रेम लाल शाह, अरविंद भुजवान, लक्ष्मी प्रसाद, गोविंद लाल, अभिनव शाह, धनपाल सिंह नेगी, उत्तम चंद, शांति लाल शाह, बुद्धि देवी, विक्रम लाल बैरवाण, रमेश चंद्र, विजय भंडारी, सोनी देवी, साहब सिंह नेगी आदि शामिल थे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व विधायक राजकुमार के अलावा प्रभुलाल बहुगुणा, राजेंद्र शाह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. आरपी रतूड़ी, गरिमा दसौनी, प्रदेश सचिव आशा टम्टा, दून महानगर अध्यक्ष लाल चंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें