फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा ने प्रचार को दी रफ्तार, 210 जनसभाओं का प्लान, यहां देखें शेड्यूल

Sun, 31 Mar 2019 07:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भाजपा ने चुनाव प्रचार को रफ्तार दे दी है। पार्टी ने 70 विधानसभाओं में स्टार प्रचारकों की 210 जनसभाएं करने का प्लान तैयार किया है। जिला मुख्यालयों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य केंद्रीय नेता प्रचार करेंगे, जबकि अन्य शेष हिस्सों में प्रदेश लीडरशिप के कार्यक्रम तय किए गए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत अभी तक 32 जनसभाएं कर चुके हैं।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय नेता पांचों सीटों पर जनसभाएं करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हर विधानसभा में न्यूनतम तीन जनसभाएं करेगी।

जिला मुख्यालय और अन्य प्रमुख स्थानों पर केंद्रीय नेता आएंगे, जबकि प्रदेश के नेता भी सभी विधानसभाओं में जाकर सभाएं करेंगे। स्टार प्रचारकों पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सहित अन्य कुछ नेताओं के कार्यक्रम तय हो गए हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

केंद्रीय नेता उमा भारती और स्मृति ईरानी की जनसभाएं भी तय की जा रही हैं। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र भसीन, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी एवं आई टी प्रभारी अजय अजेंद्र आदि मौजूद रहे। 

तय कार्यक्रम 
- 1 अप्रैल को गृह मंत्री राजनाथ सिंह की पिथौरागढ़, गोपेश्वर, कोटद्वार और झबरेड़ा में जनसभाएं 
- 3 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उत्तरकाशी में जनसभा 
- 3 अप्रैल को राष्ट्रीय नेता शाहनवाज हुसैन की सहसपुर, भगवानपुर और धर्मपुर में जनसभा 
- 4 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की काशीपुर एवं रुड़की में जनसभा 
- 5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून परेड ग्राउंड में जनसभा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें