फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: इस सीट पर लगातार तीसरी बार दोनों दलों ने एक ही चेहरे पर खेला दांव 

Mon, 25 Mar 2019 10:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
प्रदीप टम्टा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड की अल्मोड़ा संसदीय सीट से लगातार तीसरी बार दोनों प्रमुख दलों ने अपने पुराने प्रत्याशियों को ही मैदान में उतारा है। 2009 में इस सीट के अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के बाद से भाजपा ने अजय टम्टा और कांग्रेस ने प्रदीप टम्टा को अपना प्रत्याशी बनाया। इस बार भी दोनों दलों ने कोई बदलाव नहीं किया।

विज्ञापन


इससे पूर्व भी इस सीट पर 1996, 1998, 1999 और 2004 तक हुए चार चुनाव में भाजपा से बच्ची सिंह रावत प्रत्याशी रहे। कांग्रेस ने 2004 को छोड़ पहले तीन चुनाव में हरीश रावत और 2004 में हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत को उम्मीदवार बनाया था।

विज्ञापन

2009 से अल्मोड़ा सीट से दोनों दलों के प्रत्याशी 

 वर्ष          भाजपा प्रत्याशी          कांग्रेस प्रत्याशी 
2009        अजय टम्टा                प्रदीप टम्टा (विजयी) 
2014        अजय टम्टा (विजयी)   प्रदीप टम्टा 
2019        अजय टम्टा                प्रदीप टम्टा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें