फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में रिकॉर्ड वोटिंग, 64 फीसदी मतदान

Thu, 08 May 2014 08:06 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा के आठवें चरण के मतदान में बुधवार को उत्तराखंड की पांच सीटों पर जमकर वोट बरसे। उत्तराखंड में शांतिपूर्ण हुए इस मतदान में अपने मताधिकर का प्रयोग करते हुए 64 फीसदी वोटरों ने वोट डाले। उत्तराखंड में पहली बार इतनी वोटिंग हुई है। इससे पहले 1984 में 63.56 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन


सुबह 7 बजे से ही प्रदेश के पांच लोकसभा सीटों पर वोटरों की लंबी लाइन देखने को मिली। भारी संख्या में लोग अपने घरों से निकल कर मतदान केंद्र तक पहुंचे। वोटरों के 6 बजे तक लाइन में लग जाने के कारण रात 8 बजे तक वोटिंग होती रही।

शाम 5 बजे तक 59 प्रतिशत मतदान हुआ था। लेकिन मतदान समाप्त होने के समय तक वोटिंग का प्रतिशत 64 तक पहुंच गया।

जान‌िए, कहां पर क‌ितना हुआ मतदान

6 बजे तक मतदान
देहरादून  - 60.46
उत्तरकाशी - 45.00
उत्तरकाशी - 55.05
चमोली - 55
हरिद्वार - 76
पौड़ी - 51.09
रुद्रप्रयाग - 58
नैनीताल - 63
अल्मोड़ा - 63
यूएसनगर - 72
पिथौरागढ़ - 62
चम्पावत - 47.00
बागेश्वर - 56


5 बजे तक मतदान
देहरादून  - 53.51
उत्तरकाशी - 40.00
उत्तरकाशी - 48.12
चमोली - 51.39
हरिद्वार - 69.00
पौड़ी - 54.20
रुद्रप्रयाग - 57.00
नैनीताल - 61.00
अल्मोड़ा - 61.00
यूएसनगर - 69.00
पिथौरागढ़ - 50.00
चम्पावत - 43.00
बागेश्वर - 54.24

3 बजे तक मतदान
देहरादून  - 53.51
टिहरी - 32.90
उत्तरकाशी - 35.05
चमोली - 45.00
हरिद्वार - 59.00
पौड़ी - 38.54
रुद्रप्रयाग - 48.73
नैनीताल - 51.60
अल्मोड़ा - 41.00
यूएसनगर - 60.03
पिथौरागढ़ - 41.25
चम्पावत - 36.00
बागेश्वर - 48.85

राजपुर विधायक राजकुमार ने ‌किया हंगामा

बुधवार को आठवें चरण के मतदान के तहत उत्तराखंड में वोट पड़े। देहरादून में पांच ‌सीटों पर एक साथ मतदान हुआ। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक पूरे 11 घंटे मतदान हुआ।

दून ‌स्थित सनातन धर्म स्कूल मोती बाजार में फर्जी वोटिंग को लेकर राजपुर विधायक राजकुमार ने हंगामा किया।

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी कंचन चौधरी भट्टाचार्य ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए डीएम ऑफिस में धरने की चेतावनी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आप के एजेंटों को बूथ के अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा है।

देहरादून के राज‌कीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल कार्गी में मोहन लाल बिंजोला (84) ने पहला वोट डाला। यहां बूथ नंबर 77 पर बीएलओ के न पहुंचने से वोटरों को काफी परेशानी हुई।

वोटर अपनी पर्ची के लिए इधर-उधर भटकते रहे। मतदान के लिए लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। लोग मतदान के लिए काफी उत्साहित दिखाई द‌िए।

देहरादून के विजय पार्क स्थित डीएन सैनी एकेडमी में स्लो वोटिंग को लेकर लोगों की पुलिस से बहस होने की खबर है।

रुड़की के खानपुर में ईवीएम मशीन खराब होने से लगभग एक घंटे से मतदान रुका। दून के होली स्टेप पब्लिक स्कूल में ईवीएम खराब होने लगभग 10 मिनट मतदान बाधित रहा।

विकासगर के होशियार सिंह बुद्घूमल स्कूल में वोटरों की बंपर भीड़ उमड़ी है। वोटिंग के लिए बूथ पर सुबह 6:30 बजे से ही लोग पहुंच चुके थे।

दोपहर एक बजे तक हरिद्वार में पड़े 48% वोट

हरिद्वार में पड़े इतने वोट
कलियर - 52
खानपुर - 50
लक्सर - 52
ज्वालापुर - 48
झ‌बरेड़ा - 50
भेल - 51
भगवानपुर - 50
मंगलौर - 41
हरिद्वार ग्रामीण - 51
हरिद्वार - 48
रुड़की - 46

नैनीताल और उधमसिंह नगर में मतदान प्रतिशत
लालकुआं - 50 प्रतिशत
भीमताल - 30 प्रतिशत
नैनीताल - 42.7 प्रतिशत
हल्द्वानी - 43.48 प्रतिशत
कालाढ़ूगी - 46 प्रतिशत
रामनगर - 50 प्रतिशत

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ‌किया मतदान

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में एक पौड़ी सीट पर सुबह 9:30 बजे तक 11 प्रतिशत लोगों ने मतदान क‌िया। भाजपा के नेता सपताल महाराज ने भी मतदान क‌िया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लगभग 10 बजे निरंजनपुर में बने बूथ पर मतदान किया। सासंद तरुण विजय गांधीनगर इंटर कालेज में मतदान क‌िया।

पौड़ी स्थित मतदान केंद्र में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी ने लाइन में लगकर मतदान क‌िया।

देहरादून के सेंट एग्नेस स्कूल में मेयर विनोद चमोली और उनकी पत्नी ने 9:30 बजे मतदान किया।
विज्ञापन

इन हस्तियों ने डाला वोट

उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक और उनकी बेटी आरुषि ने केवी-2 हाथीबड़कला में ठीक सात बजे वोट डाला।

बॉलीवुड स्टार उर्वशी रौतेला ने कोटद्वार में मतदान किया। इसके साथ ही राजधानी के जीएमएस रोड स्थित बारातघर में मतदान के लिए लोगों की खासी भीड़ उमड़ी।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के‌ भिक्यासौंण में ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान रुका। मौके पर मतदाताओं की भारी भीड़ जुट चुकी है।

हरिद्वार स्थित कनखल में बने बूथ पर योग गुरु बाबा रामदेव भी मतदान कर लिया है।

रायुपर विधायक उमेश शर्मा ने प्राथमिक विद्यालय अजबपुर खुर्द में सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर मतदान किया। वह लगभग 35 मिनट लाइन में खड़े रहे।

एवरेस्ट विजेता ताशी-नुंग्‍शी ने भी मतदान क‌िया। दोनों जुड़वा बहनें अपने माता-पिता के साथ मतदान करने पहुंची। कांग्रेस की दिग्गत नेत्री ‌इंदिरा हृदयेश ने हल्‍द्वानी स्थित खालसा इंटर कॉलेज में मतदान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें