फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के एग्जिट पोल में जानें उत्तराखंड का हाल

Tue, 13 May 2014 10:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हल्द्वानी/अल्मोड़ा/रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला के चुनावी सर्वे में कुमाऊं की सबसे हॉट नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट ही नहीं, बल्कि अल्मोड़ा संसदीय सीट पर बदलाव के रुझान सामने आए हैं।
विज्ञापन


दोनों सीटों पर बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की लहर का असर नगर के अलावा ग्रामीण युवा और महिला वोटरों में भी दिखाई दिया।

वहीं ज्यादातर बुजुर्ग वोटर कांग्रेस के करीब नजर आए। बीजेपी की जोर में उक्रांद और बसपा कमजोर पड़ गई।

यह निष्कर्ष सात मई को विधानसभावार हजारों मतदाताओं से हमारे रिपोर्टरों की बातचीत में सामने आया है। हालांकि, प्रत्याशियों के दावों का सच 16 मई को दोपहर तक रिजल्ट आने के बाद सामने आ जाएगा।
Trending Videos

साफ दिखाई दिया मोदी लहर का असर

नैनीताल सीट से जुड़े बूथों पर मतदान के बाद विभिन्न वर्गों के मतदाताओं से बातचीत में कांग्रेस प्रत्याशी केसी सिंह बाबा के क्षेत्र काशीपुर विधानसभा पर भी मोदी लहर का असर साफ दिखाई दिया।

मतदाताओं के अनुसार बसपा प्रत्याशी लईक अहमद के विधानसभा क्षेत्र किच्छा में भी भाजपा को बढ़त मिलने के आसार हैं।

इस तरह कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले कई इलाकों में मतदाता मोदी लहर से प्रभावित दिखे। अधिकांश मतदाताओं का मानना था कि इस बार परिवर्तन के लिए वोट दिया है।

भाजपा को नहीं मोदी को वोट

युवाओं और महिला मतदाताओं का कहना था कि उन्होंने भाजपा के चुनाव निशान और प्रत्याशी को नहीं, बल्कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट दिया।

बदलाव को लेकर युवाओं का जोश और महंगाई को लेकर गृहणियों का गुस्सा कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है। नैनीताल जिले की सभी विधानसभाओं में भाजपा बढ़त बना सकती है।

ऊधमसिंह नगर जिले में भी बाजपुर और जसपुर को छोड़कर बाकी विधानसभाओं में भाजपा को फायदा मिल सकता है। इस सीट पर कई इलाकों में मुस्लिम वोटरों में ध्रुवीकरण ने मुकाबले को रोचक बना दिया है।

मुस्लिम मतदाता कांग्रेस से नाराज

मुस्लिम मतदाता कांग्रेस प्रत्याशी से खुश तो नहीं थे, लेकिन विकल्प न होने के कारण झुकाव कांग्रेस की ओर था। हल्द्वानी विधानसभा में कांग्रेस-भाजपा में कांटे का मुकाबला होने की संभावना है।

मैदानी क्षेत्रों में बसपा की हालत तो खराब है ही, साथ ही सपा समेत छोटे दल पुरानी स्थिति में भी नहीं है। मतदाताओं के इस रुझान से नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।

उधर, अल्मोड़ा सीट पर सर्वेक्षण का निष्कर्ष करीब-करीब ऐसा ही है कि मोदी फैक्टर के चलते भाजपा का पलड़ा भारी दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन

युवाओं और महिलाओं ने मोदी के पक्ष में डाला वोट

भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा से जुड़े अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश युवाओं और महिलाओं ने मोदी के पक्ष में वोट डालने की बात कही।

वहीं प्रदीप टम्टा के गृह क्षेत्र खरेही में कांग्रेस को, इससे लगे रीठागाड़ में भाजपा के पक्ष में अधिक मतदान हुआ है। बागेश्वर और गरुड़ नगर क्षेत्र में युवाओं के कारण भाजपा को लाभ हो सकता है।

जागेश्वर विधानसभा में अधिकांश बूथों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर होने के आसार हैं। द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्रों में भाजपा के प्रति अधिक रुझान देखा गया।

उक्रांद, आम आदमी पार्टी और बसपा को हर बूथ पर गिनती के मत पड़ने की संभावना है। बसपा पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार कमजोर नजर आ रही है। पहाड़ में उक्रांद समेत अन्य छोटे दलों की हालत बेहद खराब देखी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें