17वीं लोकसभा के लिए उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में 61.50 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन विभाग ने शुक्रवार रात अपडेट आंकड़े जारी कर दिए। इससे पहले बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक 57.85 प्रतिशत मतदान होने की ही सूचना मिल पाई थी। बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में 62.15 प्रतिशत मतदान हुआ था।
लोकसभा चुनाव के पहले ही चरण में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बृहस्पतिवार को मतदान संपन्न हुआ था। बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे तक के आंकड़े जारी कर निर्वाचन विभाग ने प्रदेश में 57.85 प्रतिशत मतदान होने की सूचना दी थी।