फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहलोत ने किया दावा, लोकसभा चुनाव में केवल ये ही होंगे भाजपा के प्रत्याशी

Fri, 25 Jan 2019 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Thawar Chand Gehlot - फोटो : file photo
विज्ञापन

उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद प्रत्याशी तय करेगी। पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन की आंतरिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में प्रत्याशियों को लेकर भाजपा नेतृत्व फीड बैक लेने के साथ ही सर्वे करवा रहा है, जिताऊ चेहरे ही प्रत्याशी होंगे। गहलोत ने दावा किया कि भाजपा वर्ष 2014 से अधिक सीटें लोकसभा चुनाव में जीतेगी। 

केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा तीन-चार माह से विशेष कार्ययोजना बनाकर लोस चुनाव की तैयारी कर रही है। पार्टी ने तय किया है कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएं।

विज्ञापन

देश का राजनीतिक वातावरण पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में है। पार्टी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव हारी है, वहां भी कांग्रेस सरकार बनते ही लोगों में नाराजगी भर गई है। कांग्रेस के कर्ज माफी के फार्मूले से किसान हताश और नाराज हैं। 

प्रियंका का नहीं दिखेगा कोई असर 
गहलोत ने कहा कि कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त हुईं प्रियंका गांधी की वजह से लोकसभा चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा। भाजपा बेहद मजबूत स्थिति में है। कोई भी चेहरा विपक्षी दल लेकर चुनाव में आए उसका कोई प्रभाव नहीं दिखने वाला है। 
विज्ञापन

टिकट के लिए उम्र की सीमा नहीं 
युवा चेहरों को तरजीह देने वाली भाजपा ने स्पष्ट किया है कि टिकट के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है। किसी भी उम्र के नेता को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। उम्र प्रत्याशी बनने के लिए कोई मानक नहीं है। बशर्ते प्रत्याशी पार्टी के मानकों पर फिट बैठता हो। 

विपक्ष के पास नहीं कोई मुद्दा 
गहलोत ने कहा कि विपक्ष के पास मोदी सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। राफेल रक्षा सौदे पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने साफ कर दिया है कि सौदे में कोई गड़बड़ नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि विमान का रेट पूर्व में यूपीए सरकार के तय रेट से नौ प्रतिशत कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें