फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: इस बार ये लोग लाइन में लगे बिना ही कर सकेंगे मतदान

Sun, 03 Mar 2019 10:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के दौरान दिव्यांग, बुजुर्ग, नवजात बच्चों वाली माताओं को मतदान के लिए कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी उन्हें सीधे मतदान कराएंगे। दिव्यांग मतदाताओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए निर्वाचन अधिकारियों के साथ ही स्वयंसेवियों की मदद ली जाएगी। दिव्यांग मतदाताओं को उनके घरों से लाने के साथ ही मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सुनिश्चित कराया जाए कि मतदान के दिन दिव्यांग मतदाताओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। मतदान के दिन उन्हें मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर की सुविधा मुहैया करायी जाए। जिन मतदान केंद्रों में रैंप नहीं है वहां रैंप बनवाए जाएं। दिव्यांगों को मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड की मदद ली जाए।

विज्ञापन

जानकारी देने के लिए जगह-जगह साइनबोर्ड लगाए जाएंगे

दिव्यांगों को निर्वाचन आयोग की ओर से मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओें के बारे में जानकारी देने के लिए जगह-जगह साइनबोर्ड लगाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन दिव्यांगों, बुजुर्गों, नवजात शिशु के साथ आने वाली महिलाओं को बिना कतार के ही मतदान कराया जाए। 

इस संबंध में निर्वाचन आयोग की ओर से भी गाइडलाइन जारी की गई है। जहां पांच दिव्यांग मतदाता हैं वहां एक व्हील चेयर की व्यवस्था जरूर की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, कार्यक्रम अधिकारी क्षमा बहुगुणा, बीएस पुरोहित समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें