फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: 23 मई के नतीजों से पहले नेताजी पहुंचे भगवान के द्वार

Wed, 22 May 2019 11:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवाली/नैनीताल
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट
विज्ञापन

नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने मंगलवार को घोड़ाखाल मंदिर पहुंचकर गोलज्यू का आशीर्वाद लिया। इससे पहले भवाली पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। वह श्यामखेत नानतिन आश्रम भी गए। भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुकेश गुरुरानी ने बताया कि मंगलवार को अजय भट्ट ने घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू मंदिर और नानतिन आश्रम श्यामखेत जाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह नैनीताल पाषाण देवी मंदिर के दर्शन के लिए भी गए।

विज्ञापन


नैनीताल में पत्रकारों से वार्ता में अजय भट्ट ने पार्टी विधायक और मंत्रियों की ओर से की जा रही बयानबाजी पर कहा कि इन मामलों की जांच की जा रही है। कहा कि पहले भी ऐसे मामलों का निपटारा कराया गया है, लेकिन अब भी ऐसे हालात हो रहे हैं, जिसकी जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की ओर से पार्टी के मतगणना अभिकर्ताओं को चौकसी बरतने को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कई धड़े हैं और उनको अपनों से ही डर है। भट्ट ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया। कहा कि जनता ने राष्ट्र हित और देश की सुरक्षा के लिए भाजपा को दोबारा जिम्मेदारी देने का मन बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें