फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछवादून की सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा लोक पंचायत कार्यालय

विज्ञापन
जीवनगढ़ में लोक पंचायत के कार्यलय में हवन करते लोक पंचायत के कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
बुधवार को जौनसार बावर में सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित लोक पंचायत के कार्यालय का उद्घाटन जीवनगढ़ विकासनगर में विधिवत पूजा के साथ किया गया। इस अवसर पर लोक पंचायत के सदस्य श्रीचंद शर्मा ने कहा है कि लोक पंचायत का कार्यालय जौनसार बावर में सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि जौनसार बावर में शोध करने वाले लोग इस कार्यालय से संपर्क कर आगे बढ़ेंगे। विभिन्न सामाजिक गतिविधियां लोक पंचायत के माध्यम से जौनसार बावर में संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

लोक पंचायत कार्यालय पर बैठक के दौरान मकर संक्रांति के अवसर पर हरिपुर यमुना नदी में महायज्ञ, भंडारे के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें पंडित शिवानंद उनियाल को संयोजक एवं केसर नेगी को सह संयोजक नियुक्त किया गया। मकर संक्रांति के अवसर पर यमुना नदी के पावन तट पर आयोजित होने वाले महायज्ञ में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही यमुना के घाट एवं मां यमुना के प्रतिमा स्थापित करने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर लोक पंचायत के सदस्य स्व. नीरज चौहान को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस अवसर पर लोक पंचायत सदस्य भारत चौहान, महावीर सिंह नेगी शूरवीर तोमर, दिलावर सिंह तोमर, जयपाल सिंह चौहान, आशीष चौहान, सतपाल चौहान, प्रीतम चौहान, काशीराम जोशी, पंडित शिवानंद उनियाल, प्रीतम सिंह , धर्मेंद्र, गंभीर सिंह चौहान, लोक गायक सीताराम चौहान, अज्जू तोमर, प्रधान अनिल तोमर कांति चौहान, कांति राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें