फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: रेलवे स्टेशन के 70 लोको पायलट आज से 48 घंटे तक उपवास पर रहेंगे, रनिंग रूम में नहीं पकाया जाएगा खाना

Tue, 02 Dec 2025 08:33 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

देहरादून रेलवे स्टेशन के 70 लोको पायलट ने आज से 48 घंटे तक उपवास पर रहने का निर्णय लिया है। उनकी भत्ता, वर्ष बार भर्ती निकालने और लोको मोटिव में शौचालय बनाने समेत कई मांगे हैं।
विज्ञापन
देहरादून रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून रेलवे स्टेशन के 70 लोको पायलट आज से 48 घंटे तक सामूहिक उपवास पर रहेंगे। इस दौरान रनिंग रूम में खाना नहीं पकाया जाएगा। हालांकि ट्रेनों के संचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के शाखाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि किलोमीटर भत्ता, वर्ष बार भर्ती निकालने और लोको मोटिव में शौचालय बनाने समेत कई मांगों को लेकर पूरे देश के लोको पायलट आज यानि मंगलवार से अगल 48 घंटे तक उपवास पर रहेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...UKSSSC Paper Leak: सुमन की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने बॉबी पंवार को बुलाया, नौ घंटे की पूछताछ
विज्ञापन


इसमें देहरादून के 70 लोको पायलट शामिल हैं। सभी लोको पायलट उपवास में रहते हुए काम करेंगे। कहा कि लोको पायलट की संख्या कम होने से पर्याप्त रेस्ट नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा रनिंग स्टाफ में अब महिलाएं भी हैं। ऐसे में लोकोमोटिव में शौचालय न होने से परेशानी आ रही है। वे सभी आज से उपवास पर रहेंगे।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें