फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य बहिष्कार से केंद्रों मे लटके ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
पछवादून और जौनसार बावर में बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मांगों को लेकर लगातार चौथे दिन कार्य बहिष्कार पर रहीं। आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लटके रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओंं ने विकासनगर ब्लॉक कार्यालय में प्रदर्शन किया। वे वेतन में बढ़ोतरी, पेंशन, राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं।
विज्ञापन


विकासनगर ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कहा कि उन्हें वेतन न के बराबर दिया जाता है। इससे आजिविका चलाने में दिक्कत आ रही है। इस दौरान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष संयोगिता, उपाध्यक्ष परमजीत, सुमन लता, सुषमा आदि मौजूद रहीं।



कालसी में भी अपनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया। इसके चलते ब्लॉक क्षेत्र के 192 आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। बाल विकास परियोजना अधिकारी कालसी अंजू बडोला ने बताया कि कार्यकर्ताओ के बहिष्कार के चलते चुनाव संबंधी बूथ लेवल अफसर का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


साहिया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से केंद्रो में ताले लटके रहे। इसके कारण बीएलओ के काम से लेकर पोषण ट्रेकर, ऑनलाइन फीडिंग सहित सभी कार्य ठप पड़े हैं। अभिभावक सुरेंद्र सिंह, चतर सिंह, श्याम सिंह आदि लोगों का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के हड़ताल का खामियाजा अभिभावकों को भुगतना पड़ रहा है।

चकराता बाल विकास परियोजना में 215 केंद्र संचालित है। बाल विकास परियोजना अधिकारी नीलम जयसवाल ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपनी मांगों को लेकर 19 फरवरी से कार्य बहिष्कार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि हड़ताल के कारण गर्भवतियों और 3 से 6 वर्ष के बच्चों को दिए जाने वाले दैनिक आहार और गतिविधियों प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें