गत 23 अप्रैल को नेपाल के कंचनपुर के जिलाधिकारी नूरहरी खतिपड़ा, एसपी मुुकुंद मरासैनी और नेपाल सशस्त्र पुलिस के एसपी वीर बहादुर साहु सीमा के इस पार आकर राहत कैंपों में ठहरे नेपाली नागरिकों की व्यथा से रूबरू होकर लौटे तो उम्मीद थी कि नेपाल सरकार अपने नागरिकों को ले जाएगी।
लेकिन नेपाल सरकार ने फिलहाल अपने नागरिकों को ले जाने से मना कर दिया है। इस बीच, कोरोना का संक्रमण बढ़ने से नेपाल सरकार ने अब लॉकडाउन सात मई तक बढ़ा दिया है।
सीमा पार से मिली जानकारी के मुताबिक, नेपाल में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 52 पहुंच चुकी है और संक्रमित तीन जमातियों समेत 14 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कोरोना से मौत का आंकड़ा अभी शून्य है।