फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LockDown: नहीं मिला वाहन, गोद में बच्चा लिए पैदल ही दिल्ली से उत्तराखंड पहुंची महिला, तस्वीरें...

Thu, 26 Mar 2020 09:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देशभर में लॉकडाउन के चलते परिवहन सेवा बंद होने के बाद लोग पैदल ही घरों को लौट रहे है। दिल्ली से पैदल चलकर एक महिला सहित आठ नेपाली लोग उत्तराखंड से लगे रामपुर बॉर्डर पहुंच गए। इनमें शामिल एक महिला के पास तीन महीने का बच्चा भी था।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस ने सभी के स्वास्थ्य की जांच कराई और वाहन की व्यवस्था कर उन्हें बनबसा के लिए रवाना कर दिया। पुलिस  की मदद के लिए आभार जताते हुए नेपाली लोग भावुक हो गए। दल में शामिल राजेश ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के चलते बस और ट्रेन का संचालन बंद हो गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्हें नेपाल लौटना था। 22 मार्च को उन्होंने पैदल दिल्ली से चलना शुरू किया था। रास्ते मे लोगों ने उन्हें खाना दिया था। पैदल चलते हुए वे यहां तक पहुंचे है। इसके बाद एसएसपी बरिंदर जीत सिंह ने चंपावत के एसपी से बात की। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाल भट्ट ने बताया कि सभी का स्वास्थ्य जांचा गया था। इसके बाद एक वाहन का इंतजाम कर सभी लोगों को भोजन कराकर बनबसा के लिए रवाना कर दिया है। सभी को सुरक्षा के लिए मास्क भी दिए गए। बताया कि पूर्वी चंपारण बिहार के 30 मजदूरों के फसे होने की सूचना मिली है। उनको खोजा जा रहा है। इसके बाद उनको भी घर भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यही हाल प्रदेश में अन्य जगह भी है। अल्मोड़ा में भी दो युवक नैनीताल से पैदल चलकर ही पहुंचे। देहरादून से भी लोगों को जब वाहन नहीं मिला तो कुछ युवक पैदल ही हरिद्वार की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें