शिक्षकों और अन्य विभागीय कर्मचारियों को मुख्यालय न छोड़ने के आदेश जारी किए गए है। यदि किसी शिक्षक और कर्मचारी को अति आवश्यक कार्य से मुख्यालय छोड़ना है तो इसके लिए विभागीय अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। इस बाबत मुख्य शिक्षाधिकारी ने आदेश जारी किए है।
साथ ही शिक्षकों को मोबाइल ऑन रखने के आदेश भी दिए गए हैं। इन दिनों लॉकडाउन के कारण सभी स्कूल और कॉलेज बंद है। लिहाजा अधिकतर शिक्षक और कर्मचारी अपने-अपने घरों पर है। कुछ शिक्षक व कर्मचारी कोरोना ड्यूटी पर हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी की ओर से जारी आदेशों में बताया गया है कि कोई भी शिक्षक और कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें।
क्योंकि, आगामी महीने में बोर्ड की बची परीक्षाएं और मूल्यांकन का कार्य प्रस्तावित है। यदि किसी शिक्षक या कर्मचारी को मुख्यालय छोड़ना है तो वह अनुमति लेकर जा सकता है। इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य की अनुमति सीईओ डॉ. आनंद भारद्वाज, प्राथमिक से जूनियर तक के स्कूलों के शिक्षकों व कर्मचारी की अनुमति जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) ब्रह्मपाल सिंह सैनी, हाईस्कूल और इंटर के शिक्षकों की अनुमति खंड शिक्षाधिकारी देंगे। जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने इसकी पुष्टि की है