फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown: ‘सुबह वायरस ले आओगे तो दिनभर घर बैठने का क्या फायदा’

Thu, 26 Mar 2020 02:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सुबह सात से 10 बजे के दौरान शहर के सभी बाजारों में रही लोगों की भीड़
  • रोजमर्रा की जरूरत का सामान इकट्ठा करने की जद्दोजहद में सोशल डिस्टेंसिंग भूले लोग
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुबह जाकर वायरस ले आओगे तो पूरा दिन घर पर बैठने का क्या फायदा? कोरोना से निपटने के लिए 24 घंटे सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना बेहद जरूरी है। लेकिन जिस तरीके से सुबह बाजारों में भीड़ जमा हो रही है, उससे बीमारी के फैलने का खतरा ज्यादा बढ़ गया है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह बाजार में उमड़ी भीड़ के बाद डॉक्टरों को एक बार फिर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील करनी पड़ी है। उनका कहना है कि 24 घंटे सोशल डिस्टेंस बनाए रखना जरूरी है। सुबह अगर आप भीड़ के बीच में गुजर कर आएं तो उसके बाद पूरा दिन घर में बैठने का कोई फायदा नहीं।

सुबह सामान खरीदते वक्त जब लोग एक दूसरे से सट रहे हैं तब भी वायरस फैल सकता है। इसलिए सुबह सामान खरीदते वक्त भी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। दून अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. कुमार जी कौल के अनुसार इस दौरान खुद को बचाने के लिए इन बातों का ध्यान रखना फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बरते सावधानियां

- उस दुकान से सामान लें जहां कम से कम लोग हों।
- दुकान में मौजूद अन्य ग्राहकों और दुकानदार से भी दूरी बनाकर खड़े हों।
- बाजार में किसी भी चीज को अनावश्यक छूने से बचें।
- सामान और नोट लेने के बाद हाथों को तुरंत सैनिटाइजर से साफ करें।
- किसी भी छींक और खांस रहे व्यक्ति के पास खड़े न हों।
- जितनी जल्दी संभव हो अपना सामान लें और तुरंत घर जाएं।
- इस दौरान रास्ते में भी लोगों के संपर्क में आने से बचें।
- घर में दाखिल होने से पहले बाहर ही खुद को सैनिटाइज करें।
- दूध-दही की थैलियों को साफ पानी से धोएं। अपने हाथों को साबुन या हैंडवॉश से अच्छे से
धोने के बाद दूध को बर्तन में पलटें।
- फल और सब्जियों को गर्म पानी से धोएं।
- जिन कपड़ों को पहनकर बाजार गए, उन्हें धो लें। हल्के गुनगुने पानी से नहाने के बाद ही
अन्य लोगों और चीजों को छूना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें