फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 3.0: यूजीसी नेट समेत कई परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, यहां पढ़ें क्या है नई तारीख

Sun, 17 May 2020 02:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • एनटीए ने जारी किया तिथियां बढ़ाने का नोटिफिकेशन
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने यूजीसी नेट, जेएनयूईई सहित कई परीक्षाओं की तिथियां आगे बढ़ा दी हैं। एनटीए ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं के लिए 15 मई के बजाए 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

  • आईसीएआर: इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (आईसीएआर) के लिए आवेदन की तारीख को बढ़ाकर 15 मई तक किया गया था। अब इसे बढ़ाकर 31 मई तक किया गया है।
  • जेएनयूईई : जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में अंडरग्रैजुएट और पोस्टग्रैजुएट कोर्सों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन होता है। इसके लिए अब 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
  • यूजीसी नेट जून 2020:  यूजीसी नेट के लिए आवेदन की तारीख को बढ़ाकर 16 मई, 2020 किया गया था। अब इसे भी बढ़ाकर 31 मई किया गया है।
  • सीएसआईआर-नेट जून : ज्वाइंट सीएसआईआर-नेट जून 2020 के लिए भी आवेदन की तारीख को बढ़ाकर 31 मई तक किया गया है।
विज्ञापन

इग्नू की इन परीक्षाओं के आवेदन में करें त्रुटि सुधार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के पीएचडी या एमबीए एंट्रेंस एग्जाम के लिए जमा किए गए आवेदन फॉर्म में सुधार करने की तिथि भी बढ़ा दी गई है। एनटीए के मुताबिक, शनिवार, 16 मई 2020 से उम्मीदवार इग्नू पीएचडी और इग्नू ओपनमैट के आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। आवेदन में सुधार के लिए लिंक संबंधित वेबसाइट्स पर होंगे।

जिन्होंने पीएचडी या ओपनमैट के लिए आवेदन किया है वे इग्नू पीएचडी एंड ओपनमैट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन में सुधार की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों के पास 22 मई 2020, शाम 5 बजे तक का समय है। उम्मीदवार एग्जाम सेंटर, शहरों के विकल्प में भी बदलाव कर सकते हैं।

मुक्त विवि ने बढ़ाई बैक परीक्षा के आवदेन की तिथि

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने जून में होने वाली वार्षिक/सेमेस्टर परीक्षाओं के बैक पेपर और अंक सुधार परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिये 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। मुक्त विवि ने बैक पेपर और अंक सुधार परीक्षा के आवेदन की तिथि पहले 15 अप्रैल तय की हुई थी। कोरोना लॉकडाउन में तमाम ऐसे छात्र हैं जो कि आवेदन नहीं कर पाए। लिहाजा, विवि ने तिथि बढ़ाकर 31 मई की है।

विवि के जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. राकेश रयाल ने कहा कि छात्र ऑनलाइन आवेदन करें तथा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों का सही ढंग से पढ़ कर ही चयन करें। उन्होंने यह भी कहा कि सत्रीय कार्य जमा करने के लिये छात्र परेशान न हों। जो छात्र सत्रीय कार्य ऑनलाइन जमा नहीं कर पा रहें हैं। उन्हें इसे जमा करने का समय अवश्य दिया जाएगा। जो ऑनलाइन जमा कर सकते हैं, वह 31 मई तक ई-मेल के माध्यम से पीडीएफ के रूप में अपने अध्ययन केंद्र को भेज दें।
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की में खुलेगा मुक्त विवि का स्टडी सेंटर

उत्तराखंड मुक्त विवि और आईआईटी रुड़की के मध्य दूरस्थ शिक्षा के माध्यम को बढ़ावा देने के लिए और ऑनलाइन शिक्षा को सफल करने हेतु विशेष अध्ययन केंद्र की स्थापना के लिए ऑनलाइन बैठक हुई। रुड़की आईआईटी संस्थान की तरफ से प्रोफेसर अरुण कुमार, प्रोफेसर रजत अग्रवाल, प्रोफेसर मनजीत सिंह और उत्तराखंड मुक्त विवि की ओर से प्रो. गिरिजा पांडेय, कुलसचिव भरत सिंह व विशेष शिक्षा विभाग के समन्वयक डॉ. सिद्धार्थ पोखरियाल इसमें शामिल हुए।

बैठक में आपस में तय किया गया कि यह विशेष अध्ययन केंद्र रुड़की आईआईटी में चल रहे अनुश्रुति विशेष विद्यालय के बच्चों एवं आईटी में कार्यरत फैकल्टी एवं उनके परिवार जनों के सदस्यों के लिए ही चलाया जाएगा। इस विशेष अध्ययन केंद्र में मुख्यतः बीएड विशेष शिक्षा(श्रवण बाधित), मानविकी व विज्ञान और तकनीकी विषयों से संबंधित पाठ्यक्रमों में ही संस्थान के सदस्यों और छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें