प्रदेश सरकार की ओर से बाजार को सुबह सात से शाम सात बजे तक खोलने की छूट को हरिद्वार में भी आज से लागू कर दिया गया है। डीएम सी रविशंकर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
डीएम ने कहा कि अब सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खोले जा सकेंगे, लेकिन लॉकडाउन की सभी बंदिशों का पालन करना होगा। वहीं, टिहरी जिला प्रशासन ने भी शाम सात बजे तक दुकान खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं।