पुलिसकर्मियों ने जब कंटेनर के अंदर झांका तो दंग रह गए। अंदर बड़ी संख्या में लोग बैठे हुए थे। पुलिस तुरंत ही कंटेनर चालक को रोडीबेलवाला चौकी ले आई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम दानिश पुत्र जाबीर निवासी गांव ललवारा मंनावेर मुरादाबाद यूपी बताया।
एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि कंटेनर को सीज कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मजदूरों को वापस सिडकुल और बहादराबाद भेजा गया है। मजदूरों ने चालक को किराये के जो पैसे दिए थे वह भी वापस करा दिए।
200 से लेकर 1000 तक लेना था किराया
सभी मजदूर किसी भी कीमत पर अपने घर पहुंचना चाहते थे। बताया जाता है कि एक बार तो कंटेनर चालक ने मजदूरों को ले जाने का जोखिम लेने से इंकार कर दिया था। आखिरी में 200 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक का किराया तय होने पर वह तैयार हो गया।