फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: परिवार ने दो दिन से नहीं खाया था खाना, वायरल वीडियो देख एसडीएम ने तुरंत भिजवाया राशन 

Wed, 08 Apr 2020 06:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(रुड़की)

सार

  • लक्सर क्षेत्र में घर में राशन खत्म होने का वीडियो वायरल
  • वीडियो देखकर एसडीएम ने महिला के घर भिजवाया राशन
विज्ञापन
राशन पहुंचाकरकी मदद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के हरिद्वार में लक्सर के दरगाहपुर गांव की एक महिला के परिवार को दो दिन से खाना नहीं मिल सका। इसके चलते किसी ने मंगलवार को महिला की वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल हुई तो मामला एसडीएम की जानकारी में आया।

विज्ञापन


उन्होंने लक्सर तहसीलदार को तत्काल महिला को राशन उपलब्ध कराने के आदेश दिए। दरगाहपुर निवासी संतोष देवी अपनी दो बेटियों व अपनी बूढ़ी सास के साथ गांव में ही रह रही है। 

मंगलवार को किसी ने संतोष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें संतोष रोते हुए कह रही है कि उनके पास खाने का राशन खत्म हो गया है। राशन न मिलने से परिवार के लोग दो दिन से भूखे हैं।
विज्ञापन


वीडियो वायरल हुआ तो एसडीएम पूरण सिंह राणा की जानकारी में आया। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार सुनैना राणा को तत्काल राशन मुहैया कराने के आदेश दिए। उधर, प्रधान मोहम्मद आरिफ का कहना है कि महिला के पास राशन कार्ड है तथा उनके परिवार के भूखा रहने का मामला उनकी जानकारी में नहीं है, अगर ऐसा है तो परिवार को मदद दी जाएगी।

विज्ञापन

देहरादून के चुक्खुवाला वाला क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के दिशानिर्देश पर कोरोना महामारी के चलते परेशान लोगों की मदद के लिए सोनिया रसोई शुरू की है। सोनिया रसोई के माध्यम से हर रोज 500 लोगों तक खाना पहुंचाया जा रहा है।


वार्ड 17 के पार्षद अर्जुन सोनकर ने बताया की लॉकडाउन के चलते गरीब मजदूर, बेसहारा लोगों के आगे काम ना होने के कारण दो वक्त की रोटी ना जुटा पाने का संकट है। ऐसे में उनके लिए सोनिया रसोई शुरू की है।

वहीं उन्होने क्षेत्र एवं शहर के नागरिकों से आग्रह किया है कि अगर किसी को भी खाने की परेशानी हो तो वे यहां आकर खाना खा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें