फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 4.0 : पुलिसकर्मी ले रहे थे शराब, वीडियो वायरल, हो रही जांच

Tue, 19 May 2020 02:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
शराब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लक्सर कस्बे में शाम सात बजे के बाद अंग्रेजी शराब के ठेकों को खुलवाकर शराब ले रहे पुलिसकर्मी की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी। वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों तक बात पहुंची तो मामले में कैंटीन संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही शराब खरीद रहे पुलिसकर्मियों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन



लॉकडाउन की अवधि के दौरान सभी दुकानों सहित शराब की दुकान भी सुबह सात से शाम चार बजे तक खोलने के आदेश हैं। रविवार को कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी अपने एक साथी को लेकर गोवर्धनपुर रोड पर ओवरब्रिज के निकट स्थित शराब की दुकान पर पहुंच गया। उस दौरान दुकान में ही अंदर सेल्समैन मौजूद था। पुलिसकर्मियों ने शाम सात बजे दुकान खुलवा ली और शराब लेकर चले गए।

इस बीच किसी ने पुलिसकर्मियों की मोबाइल से वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। कुछ ही समय में वीडियो वायरल हो गई। मामले की वीडियो सीओ अविनाश वर्मा के पास पहुंची तो उन्होंने जांच के निर्देश दिए। इसके बाद शराब की कैंटीन चलाने वाले नितिन निवासी बड़गांव, जिला सहारनपुर के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर केस दर्ज कर लिया है। सीओ ने बताया कि मामले में पुलिसकर्मियों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें