फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: भारत में घुसने की कोशिश कर रहे पांच लोगों को एसएसबी ने पकड़ा, नेपाल पुलिस को सौंपा

Thu, 07 May 2020 10:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा

सार

  • दो अन्य नेपाल जाने की कोशिश करते गिरफ्तार, क्वारंटीन किया
विज्ञापन
indo nepal border
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में एसएसबी ने नेपाल सीमा से भारत में घुसने की कोशिश करते पांच लोगों को पकड़ कर नेपाल एपीएफ के सुपुर्द किया है। वहीं, दो नेपाली नागरिकों को भारत से नेपाल सीमा में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया है। दोनों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है।

विज्ञापन


57 वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेट राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी की जा रही है। बृहस्पतिवार को नेपाल की ओर से अवैध रास्ते से गाजियाबाद निवासी इमरान, मुजफ्फरनगर निवासी रियाजुददीन, मुमताज, इकराम और कमरूद्दीन भारत में प्रवेश कर रहे थे। इसी दौरान एसएसबी जवानों ने उन्हें दबोच लिया। क्वारंटीन टीम के एसआई दीपक कौशिक व डॉ. संदीप मिश्रा ने कैंप में पहुंच कर पकड़े गए लोगों का ब्योरा लिया और बाद में नेपाल पुलिस के सुपुर्द किया।

विज्ञापन

बताया कि दोनों देशों की सरकारों के बीच बातचीत चल रही है। जैसे ही कोई हल निकलेगा, उक्त लोगों की वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा काशीपुर व सितारगंज से नेपाल जाने का प्रयास कर रहे दोधारा चांदनी निवासी मदन सिंह सामंत, कंचनभोज निवासी काले सोनार को काला पुल के पास पकड़ा गया।

लोहियाहेड पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई सुरेंद्र बिष्ट को बुलाकर इन्हें क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें