फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 3.0 : होम क्वारंटीन शख्स नियम तोड़ता है तो पुलिस से करें शिकायत

Sun, 17 May 2020 04:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कोरोना संक्रमण रोकने को पुलिस ने मांगा जनता से सहयोग
  • डीआईजी अरुण मोहन जोशी बोले, संक्रमण बढ़ाने में सहयोग किया तो परिवार को भेजेंगे जेल
  • कोविड-19 कन्ट्रोल रूम के नम्बर  0135-2722100 पर करें शिकायत, नाम रखा जायगा गोपनीय
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों से होम क्वारंटीन के नियमों का पालन कराने में जनता से सहयोग मांगा है। यदि कोई नियमों का पालन नहीं करता हैं तो तत्काल पुलिस को 0135-2722100 पर शिकायत करें, ताकि कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। 

विज्ञापन


देहरादून जिले में बाहरी राज्यों से उत्तराखंड प्रवासियों के आने का आकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। आशारोड़ी, रायवाला और हिमाचल बॉर्डर पर रेंडम कोरोना सैम्पल लेने के साथ तमाम लोगों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है।


जिले में होम क्वारंटीन लोगों का आकड़ा अब 12 हजार को पार कर गया है। ऐसे में पुलिस के सामने उनकी नियमित निगरानी करना मुमकिन नहीं है। पुलिस भी यह जानती है। तभी तो होम क्वारंटीन का अनुबंध फार्म भरने के साथ परिवार के मुखिया या मौजिज नागरिक की नियमों का पालन कराने की गारंटी ले रही है। बावजूद इसके होम क्वारंटीन लोगों के नियमों का पालन न करने की शिकायत मिलती रहती हैं। इनमें कई के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। 
विज्ञापन



होम क्वारंटीन लोगों को संख्या बढ़ने पर पुलिस अब कोरोना संक्रमण रोकने को जनता की भागीदारी बढ़ाना चाहती है, ताकि बाहर से आने वाले तमाम लोग सख्ती से होम क्वारंटीन के नियमों का पालन कर सके। इसी लिहाज से जिले के आम लोगों से अनुरोध किया गया है कि वो अपने आसपास होम क्वारंटीन लोगों पर नजर रखे कि वो घर से बाहर ना आए। यदि कोई बाहर आकर संक्रमण बढ़ाने में सहयोग करता है तो तत्काल उसकी शिकायत पुलिस से करें, ताकि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा सके।

संक्रमण बढ़ाया तो परिजन भी जाएंगे जेल

कोरोना संक्रमण रोकने को होम क्वारंटीन के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। यदि कोई लोगों के बीच जाकर नियम तोड़ता है तो उसके साथ परिजनों को भी मुकदमा दर्ज का जेल भेजा जायगा, क्योंकि क्वारंटीन के नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी उनकी भी है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई को जनता का सहयोग जरूरी है। 
विज्ञापन

- अरुण मोहन जोशी, डीआईजी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें