लॉकडाउन के दौरान मनमानी और सरकार के आदेशों की अवहेलना करने वाले प्राइवेट स्कूलों की संबंधित ब्लॉक में 17 मई तक शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। सभी ब्लॉक में बीडीओ ऐसी शिकायतें दर्ज करेंगे। सीईओ आशारानी पैन्यूली ने ब्लॉकवार सभी बीडीओ के नाम व मोबाइल नंबर की सूची जारी की है।
उन्होंने बताया कि कोई भी स्कूल जो बार-बार फीस के लिए दबाव बना रहा हो, ऑनलाइन पढ़ाए बिना शुल्क मांग रहा हो, ऑनलाइन पढ़ाई न करने वाले छात्र से फीस मांग रहा हो या अन्य किसी कारण परेशान कर रहा हो, अभिभावक उसकी शिकायत कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि ई-मेल, व्हाट्सएप या लिखित रूप से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतकर्ता को शिकायत के साथ अपना व पाल्य का नाम, कक्षा, विद्यालय का नाम और विकासखंड का नाम भी लिखना होगा।
ब्लॉकवार तैनात खंड विकास अधिकारी
ब्लॉक - अधिकारी का नाम - मोबाइल नंबर
चकराता - अनीता राणा - 9456592258
कालसी - सुमन कुटियाल दत्त - 9411188134
विकासनगर - मीना बिष्ट - 8171152451
सहसपुर - शकुंतला शाह - 9410365025
रायपुर - धीरज सिंह रावत - 9719359321
डोईवाला - भगवान सिंह नेगी - 630116800, 9997333519