पटेलनगर थाने में की गई शिकायत का जब डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने संज्ञान लिया तो उन्होंने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्कूल प्रबंधन पर आईपीसी 188 और 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं अभिभावकों पर दबाव बनाने के आरोपों का शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन इकबाल सिंह ने खंडन किया है। उन्होंने कहा कि केवल एक मई को एक मैसेज भेजा गया था। जिसके बाद किसी तरह का दबाव नहीं बनाया गया।
उन्होंने कहा कि वह लॉकडाउन के नियमों का पूरा पालन कर रहे हैं। अभी तक 94 प्रतिशत अभिभावकों ने फीस जमा नहीं कराई है। अगर वह दबाव बनाते तो आकड़ा इतना अधिक न होता।