फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण से बचाने और आम जनमानस के सेवा में जुटी देहरादून पुलिस की विदेशों में भी धूम

Mon, 11 May 2020 10:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • ब्राजील, इजरायल, जर्मन, कनाडा, स्वीडन समेत कई देशों के दूतावास ने पुलिस के काम को सराहा
  • लॉकडाउन में फंसे  करीब 24 देशों के 125 लोगों को भेजा सुरक्षित
  • डीआईजी अरुण मोहन जोशी और एसपी लोकजीत को बताया संवेदनशील अफसर
विज्ञापन
लॉकडाउन 3.0 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के संक्रमण से बचाने और आम जनमानस के सेवा में जुटी देहरादून पुलिस ने स्थानीय स्तर के साथ विदेशियों का भी दिल जीत लिया है। आधा दर्जन देशों के दूतावास ने जिले में फंसे उनके देशों के लोगों की मदद कर सुरक्षित भेजने पर पुलिस  की खुले मन से तारीफ की है।

विज्ञापन


यहां तक कि डीआईजी अरुण मोहन जोशी और नोडल अधिकारी एसपी क्राइम लोकजीत सिंह को संवेदनशील अफसर बताया है। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने को देश में 26 मार्च को लॉकडाउन लगा था, तब जिले में करीब 24 देशों के 125 लोग फंसे थे।

ऐसे में सुरक्षा के साथ उनकी जरूरतों को पूरा करने की चुनौती थी। संबंधित देशों के दूतावास से समन्वय स्थापित कर कंट्रोल रूम के प्रभारी एसपी क्राइम लोकजीत सिंह ने ऋषिकेश और टिहरी पुलिस की मदद से एक-एक विदेशी की जरूरतों को पूरा कराया।

विज्ञापन

पुलिस ने इन विदेशी नागरिकों की विशेष विमान से रवानगी में भी भूमिका निभाई थी। इनमें सबसे ज्यादा 58 लोग जर्मन के थे। इसके अलावा फ्रांस के 20, कनाडा के आठ, ब्राजील के 12, यूएसए के 15, साउथ कोरिया के पांच, इजरायल के छह लोग शामिल थे।

इनके अलावा न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, जापान, नीदरलैंड, अर्जेंटीना, इटली, बेल्जियम, स्पेन, ताइवान यूनाइटेड किंगडम आदि देशों के लोग शामिल हैं। ब्राजील, इजराइल, फ्रांस, स्वीडन, कनाडा आदि देशों के दूतावास ने डीआईजी जोशी और एसपी क्राइम लोकजीत सिंह के नाम थैंक्स पत्र भेजकर पुलिस का काम सराहा है।

कहा है कि पुलिस का व्यवहार बेहद अच्छा था। दूसरा निर्धारित अवधि से पहले ही पास जारी कर अपेक्षा से ज्यादा मदद की गई है।
विज्ञापन

कोरोना की जंग में पुलिस सामूहिक प्रयासों से ही बेहतर ढंग से अपने दायित्व को निभा पा रही है। सिपाही से लेकर अधिकारी तक दिल से काम कर रहे हैं। दूतावास से आए सराहनीय पत्र उसी का परिणाम है। निसंदेह हर फ्रंट पर पुलिस ने शानदार काम किया है।
- अरुण मोहन जोशी, डीआईजी

बढ़ता हैं पुलिस का मनोबल

कई देशों के दूतावास के सराहनीय पत्रों से निसेंदह पुलिस का मनोबल बढ़ेगा। कंट्रोल रूम के स्टाफ के साथ फील्ड में काम करने वाले पुलिस कर्मचारी भी बधाई के पात्र हैं।
लोकजीत सिंह एसपी क्राइम, नोडल अधिकारी कोविड-19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें