फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से दो बार लोन लिया, 13 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। धोखाधड़ी कर एक ही संपत्ति पर कुछ लोगों ने दो-दो बार होम लोन ले लिया। मामला जब बैंक की नजर में आया तो अब पैनल अधिवक्ता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मुकदमा नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज हुआ है। बैंक के वकील विजय भूषण पांडे के अनुसार राकेश जोशी निवासी नत्थनपुर ने बाबूलाल निवासी राझावाला से रायपुर में स्थित एक भूखंड 31 मई 2017 को खरीदा था। इस भूखंड को राकेश जोशी ने बाद में अपनी साली नेहा व उसके पति आनंद को बेच दिया। आनंद ने संपत्ति पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक से 24 लाख का गृह लोन लिया। जांच में पाया गया कि इस भूखंड पर राकेश जोशी ने पहले से ही केनरा बैंक से लोन ले रखा है। नेहा आदि को यह पहले ही पता था। बावजूद इसके उन्होंने यह जानकारी छुपाई और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक से दोबारा होम लोन लिया गया। पुलिस ने राकेश जोशी, बाबूलाल, धर्मेंद्र निवासी पौड़ी, राजेश राणा निवासी प्रेमनगर, नेहा व आनंद निवासी मियांवाला, देवेंद्र प्रसाद निवासी टिहरी, छटांकी देवी निवासी रायपुर, शीतल देवी निवासी नत्थनपुर, विजेंद्र निवासी मियांवाला, अखलेश जैन निवासी धर्मपुर, संजय राणा अपर नेहरू ग्राम व रणवीर सिंह निवासी चकतुनवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें